Breaking News

चमोली: ग्लेशियर टूटने के बाद सामने आईं रेस्क्यू की पहली तस्वीरें, 41 लोग अब भी लापता

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के आगे घस्तौली मार्ग पर ग्लेशियर टूटने के बाद हुए हिमस्खलन के कारण 57 मजदूर बर्फ में दब गए। हादसे के बाद सेना, ITBP, SDRF और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया, ग्राउंड जीरो से राज्य समीक्षा पर यह पहली तस्वीर देखिए..
ग्राउंड जीरो से मिल रही रिपोर्ट के मुताबिक 57 में से 16 का रिस्क सुरक्षा बलों द्वारा किया गया है। चमोली में आज दोपहर बाद माणा घस्तौली मार्ग पर डामर्रीकरण और सुधारीकरण के कार्य में लगे 57 मजदूर एवलांच में दब गए। 16 लोग बचा लिए गए हैं जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। घायलों का रेस्क्यू कर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आईटीबीपी के कैंप लाया गया है।उत्तराखंड में 48 घंटे से जारी बारिश और उसके बाद हुई बर्फबारी ने पहाड़ों पर आफत ला दी है। उत्तराखंड के चमोली जिले में सड़क का काम कर रहे 57 मजदूर माणा घस्तोली मार्ग पर ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फ में दब गए हैं।

Check Also

अंकिता भंडारी प्रकरण में आज भी परिवार और प्रदेश की जनता कर रही न्याय की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *