Breaking News

अल्मोड़ा: अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट बने दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष, 6 बार रह चुके हैं विधायक

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में बनी सरकार में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया है। मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के आदिल खान को 17000 से ज्यादा वोटो से हराया। इस सब में खास बात यह रही की सभी विधायकों ने मोहन सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से चुनाव किया साथ ही इस निर्णय को दिल्ली की विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

2 जून 1957 को जन्मे मोहन सिंह बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। मोहन सिंह बिष्ट के पिता का नाम खुशाल सिंह बिष्ट और माता का नाम हीरा देवी है। अल्मोड़ा के अजोली गांव में ही युवावस्था में ही मोहन सिंह बिष्ट का राजनीति की ओर झुकाव हुआ। इसके बाद 1976 में दिल्ली आ गए और भारतीय जनसंघ से जुड़े, आगे चलकर मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

दिल्ली के नव नियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी से सादर भेंट कर नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उनके नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही और अधिक पारदर्शी और समृद्ध होगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
-रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री दिल्लीमोहन सिंह बिष्ट की पत्नी का नाम लक्ष्मी बिष्ट है और दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वर्तमान में मोहन सिंह बिष्ट पूर्वी दिल्ली के दयालपुर एक्सटेंशन में रहते हैं। 2006 में दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने कभी मोहन सिंह बिष्ट का घर तोड़ दिया था अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अजोली गांव के मोहन सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया है।

Check Also

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *