Breaking News

त्रियुगीनारायण में बर्फबारी के बीच 7 जोड़ों ने लिए फेरे, शिव-पार्वती विवाह स्थल बना यादगार वेडिंग डेस्टिनेशन

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी ने जहां पहाड़ों को सफेद चादर में ढक दिया, वहीं इस मौसम ने कई लोगों के लिए जिंदगी के सबसे खास पल को और भी यादगार बना दिया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच 7 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए।

भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण मंदिर में शुक्रवार को बर्फ के फाहे गिरते रहे और मंदिर परिसर में ठंड बढ़ती गई, लेकिन इसके बावजूद विवाह की रस्में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुईं। त्रिजुगीनारायण में शादी करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन बर्फबारी के कारण ठिठुरते जरूर नजर आए, लेकिन इस अनोखे अनुभव ने शादी को खास बना दिया। कई लोगों ने इसे “जीवनभर याद रहने वाला पल” बताया।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *