Breaking News

उत्तराखंड: घुमाने के बहाने कार में बैठाया, शराब पिलाकर 10वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप.. दो गिरफ्तार

ल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी। वहीं उसे घर के पास किराए पर रहने वाले दो युवक मिले। आरोप है कि युवकों ने उसे कार से घुमाने का लालच दिया और गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए।

शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक, सुनसान स्थान पर कार में ही किशोरी को कथित रूप से शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रात करीब साढ़े दस बजे तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए और थाने में सूचना दी। पुलिस और परिजनों की तलाश के दौरान हैड़ाखान रोड पर एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। कार के अंदर किशोरी बेहोशी की हालत में पाई गई, जबकि दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे।

Check Also

सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास खतरे पर डीएम सख्त, बिल्डर पर कार्रवाई और सुरक्षात्मक कार्य के आदेश

आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *