Breaking News

धामी कैबिनेट में कई अहम प्रस्ताव पर लगी मोहर स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा उत्तराखंड राज्य का इतिहास पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल कैबिनेट ने दी मंजूरी

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई जिसमें 17 प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाया जाएगा राज्य का इतिहास सहायक पुस्तिका के रूप में शामिल करने की सीएम ने की घोषणा कैबिनेट ने किया मंजूर

कक्षा 10 के बाद 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक की डिग्री 12वीं कक्षा के समकक्ष होगी

मिनिस्ट्रियल सेवा में 13 पद कनिष्ठ सहायक के किए जाएंगे सृजित

कर्मचारियों को पूरे सेवा काल में 50% की छूट दी गई एक बार में मिलेगा सीथलीकरण का लाभ अधिकारियों के साथ कर्मचारी भी ले पाएंगे लाभ

प्रदेश में नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी पूर्व में जहां प्रतिबंध था वहां प्रतिबंध रहेगा अब नई नीति में उप दुकान खोलने का नहीं होगा कोई भी प्रावधान

मत्स्य पालन में ट्राउट मछली योजना के लिए 200 करोड़ की राशि कैबिनेट ने की मंजूर

ग्रामीण विकास विभाग को सरस मेले इत्यादि के लिए 2.3 करोड़ की राशि कैबिनेट की मंजूर

अपर पुलिस अधीक्षक के वेतनमान सेवा नियमावली को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत एकल महिला या निराश्रित महिलाओं को₹2 लाख तक का दिया जाएगा ऋण

Check Also

भाजपा ने सार्वजनिक माफी की मांग के साथ फूंका प्रदेशभर में खड़गे का पुतला!

भाजपा ने पीएम मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *