Breaking News

देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में खंडहर में मिली महिला की शव

देहरादून के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास चूनाभट्टा इलाके में एक खंडहरनुमा मकान से महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला पिछले तीन दिनों से लापता बताई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और ड्रग ओवरडोज़ दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।मृतका की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक महिला तीन दिन पहले घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जब इलाके के एक खंडहरनुमा मकान में उसका शव मिला तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से स्मैक की लत से जूझ रही थी और कुछ समय पहले उसे नशामुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। पुलिस को महिला के हाथों पर इंजेक्शन के कई निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह इंजेक्शन के जरिए नशा करती थी। वहीं सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Check Also

राष्ट्रपति ने नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को दीं शुभकामनाएं

देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वाेच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *