Breaking News

देहरादून के हिमानी गैस एजेंसी में गैस की कालाबाजारी का खेल

देहरादून में गैस की कालाबाजारी का खेल तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। शासन-प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद कुछ लोग बेखौफ होकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं।ताजा मामला हिमानी गैस से जुड़ा सामने आया है, जहां प्रीतम रोड ग्राउंड के पास एक वाहन खड़ा कर बड़ी मात्रा में गैस निकालने का काम किया जा रहा था।सबसे हैरानी की बात यह है कि जहां आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए 20 से 25 दिन तक इंतजार करना पड़ता है, वहीं मोटी रकम देने पर यही गैस अगले ही दिन घर तक पहुंचाई जा रही है।अब सवाल उठता है कि जब आम जनता को लंबा इंतजार करना पड़ता है, तो आखिर यह गैस इतनी जल्दी कैसे उपलब्ध हो रही है? इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं सप्लाई चेन में गड़बड़ी कर सरकार को चूना लगाने का काम किया जा रहा है।ऐसे में जरूरत है कि प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *