Breaking News

उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी-आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने का डर; ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल और बिगड़ रहा है। हर दिन बारिश-बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में हालात खराब हो रहे हैं।

ऊपर से चार धाम यात्रा नजदीक है, ऐसे में यात्रियों को भी इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत होगी। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 80 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी बह सकती है। इसके अलावा बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। आज इन सात जिलों के लिए चेतावनी है।मौसम विभाग ने आज जिन 7 जिलों के लिए चेतावनी जारी है, वो हैं- देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन जिलों में आज भारी से भारी बारिस देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इन जिलों में 880 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी बह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आंधी के साथ साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। अभी से सावधान रहने की अपील की गई है। हमारी भी अपील है कि बारिश के दौरान पहाड़ों में संभलकर सफर करें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *