Breaking News

पार्टी से घर लौट रहे थे एक ही गांव के दो लोग, ट्रक से टकराई बाइक.. दोनों की दर्दनाक मौत

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई बड़ा हादसा होता है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं।

हमारी आपसे अपील है कि सड़क पर हमेशा संभलकर ही वाहन चलाएं। अब जो खबर आ रही है, वो उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से है। यहां एक बाइक तेज रफ्तार ट्रक से टकराई और हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दोनों ही लोग पंतनगर से किच्छा की तरफ आ रहे थे। दोनों ही लोग पार्टी से घर लौट रहे थे।दोनों ही लोग रामपुर के लखीमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दूसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद से दोनों ही व्यक्तियों के गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों की मांग है कि रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। 

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *