Breaking News

उत्तराखंड में भूकंप से हिली धरती, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

श्रीनगर गढ़वाल: भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड को बेहद संवेदनशील राज्य बताया जाता है। यहां बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से वैज्ञानिक भी चिंता में हैं।

वैज्ञानिकों की चिंता तब और बढ़ गई जब सुबह-सुबह श्रीनगर-गढ़वाल में भूकंप का झटका महसूस किया गया। श्रीनगर में सुबह 5 बजे के करीब भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। बताया गया है कि करीब 2 सेकंड तक लोगों को भूकंप का अहसास हुआ। इससे कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जो लोग घरों में सोए हुए थे, उन्हें ही भूकंप का झटका महसूस हुआ।आपको बता दें कि वैज्ञानिक भी बार-बार उत्तराखंड में किसी बड़े भूकंप के आने की आशंका जता चुके हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में जो हल्के हल्के भूकंप के झटके आ रहे हैं, वो कभी भी विनाशकारी भूकंप का रूप ले सकते हैं। उत्तराखंड को भूकंप के सबसे खतरनाक जोन 5 और 6 में रख गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तराखंड की धरती के नीचे बड़ी हलचल हो रही है। ये हलचल इसलिए है क्योंकि धरती के भीतर असीमित ऊर्जा मौजूद है। ये ऊर्जा बाहर निकलने के लिए कभी भी बड़े भूकंप (Uttarakhand earthquake) का रूप ले सकती है।

Check Also

वर्ष 2024 से अब तक मात्र दो वर्षों में राज्य ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि दर्ज की………मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *