Breaking News

गैरसैंण: 6 मार्च को प्रेमचंद के खिलाफ “पहाड़ी स्वाभिमान रैली”, गढ़रत्न ने किया आवाहन.. देखिये

चमोली: उत्तराखंड विधानसभा में अपने आपत्तिजनक बयान के बाद, लगता है प्रेमचंद अग्रवाल की मुसीबतें इतनी जल्दी खत्म नहीं होंगी। गैरसैंण के रामलीला मैदान में 6 मार्च 2025 को “पहाड़ी स्वाभिमान रैली” उद्घोषित की गई है।

उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ पूरा पहाड़ लाम बंद हो गया है। 6 मार्च 2025 को “पहाड़ी स्वाभिमान रैली” में उत्तराखंड के पहाड़ के नेताओं के साथ-साथ कई लोक कलाकार भी शामिल हैं। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने स्वयं लोगों के आवाहन के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है।
बर्खास्त हों प्रेमचंद अग्रवाल.. रैली

विधानसभा में पहाड़ियों को गली देने के मुद्दे पर 6 मार्च को पहाड़ी स्वाभिमान रैली घोषित की गई है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि जो पहाड़ का सम्मान न करें उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं आप सभी पहाड़ियों से करबद्ध निवेदन है कि महा रैली में बढ़ चढ़कर भाग ले अपनी उपस्थिति से पहाड़ की शक्ति को प्रदर्शित करें। पहाड़ी स्वाभिमान रैली चमोली जिले में गैरसैंण के रामलीला मैदान में बुलाई गई है। इस रैली के आयोजन का बस एक ही शीर्षक है.. प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करो। ये विडियो भी देखिये..

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *