Breaking News

इस बार भीषण गर्मी में तपेंगे उत्तराखंड के 6 शहर, पारा 35 डिग्री के पार; हीटवेव के आसार

देहरादून: Uttarakhand के मैदानी जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासतौर पर मैदानी इलाकों में गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है, जहां तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि हो सकती है। इससे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर निचले इलाकों में लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान Haridwar, Rishikesh, Roorkee, Kotdwar और अन्य मैदानी क्षेत्रों में गर्मी यात्रियों की परीक्षा ले सकती है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम कुछ हद तक राहत दे सकता है। प्रदेश में दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत महसूस हो रही है।मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार, 16 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी का असर और तेज देखने को मिल रहा है। हालांकि IMD ने प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। Dehradun, Haridwar और Nainital समेत कई इलाकों में तापमान 35°C से ऊपर पहुंच गया है। Dehradun समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिल रही है, जिससे दोपहर में गर्मी और अधिक बढ़ जाती है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल यानी शुक्रवार को Rudraprayag, Chamoli, Uttarkashi, Bageshwar और Pithoragarh में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Check Also

उत्तराखंड में बड़ी वारदात, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लाखों की लूटपाट; सिर पर तमंचा रखा और..

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां संपर्क क्रांति ट्रेन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *