Breaking News

उत्तराखंड में BJP नेता की बेरहमी से कुटाई, पुलिस चौकी में बुलाकर लात-घूंसों से पीटा

धमसिंह नगर: उत्तराखंड के खटीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां फोरेस्ट रेंजर और दो वन्य कर्मियों ने बीजेपी नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही थी। जब स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया, उसके बाद ही पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है। बीजेपी नेता का नाम विपिन राणा बताया जा रहा है। विपिन बीजेपी अनुसूचित जनजाति चकरपुर मंडल के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वो ग्राम प्रहरी भी हैं। विपिन का कहना है कि उन्हें एक वन बीट अधिकारी का फोन आया था.। इसके बाद उन्हें वन चौकी बुलाया गया। आरोप है कि चौकी में विपिन से बिना पूछताछ किए वन विभाग के कर्मियों ने पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि विपिन के साथ मारपीट का वीडियो भी तैयार किया गया है। खबर है कि जब विपिन के साथ मार पिटाई हुई तो वो उसके बाद पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। तब जाकर केस दर्ज हुआ। खटीमा रेंज के रेंजर समेत दो वन कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वन कर्मियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, आपराधिक षड्यंत्र और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए थे

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *