Breaking News

केदारनाथ धाम में जम्मू से आया मुस्लिम मजदूर, पहाड़ी युवक ने ही कराई एंट्री? मचा बवाल

रुद्रप्रयाग: भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। यात्रा ने जोर पकड़ लिया है और श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।

इस बीच केदारनाथ धाम क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक मुस्लिम मजदूर को काम करने से रोका जा रहा है। पूछताछ करने पर मजदूर ने कहा कि स्थानीय युवक ने ही उसको यहां बुलाया है। इस बीच स्थानीय लोग वीडियो में केदारनाथ में गैर सनातनियों की एंट्री बैन की बात कहते दिख रहे हैं। सोशल वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसमें तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मजदूर को कुछ लोग पूछते हैं कि यहां क्या कर रहा है? तू कहां से आया है? मुसलमान तो यहां बैन हैं, तुझे पता नहीं क्या? मजदूर से बहस कर रहे व्यक्ति ने ये तक कहा कि तुम यहां काम करके पैसे कमाते हो और बम फोड़ते हो?इसके बाद सवाल होता है कि तुझे यहां कौन लाया तो जवाब मिलता है जसपाल राणा। इसके बाद मुस्लिम मजदूर ने जसपाल राणा की स्थानीय लोगों से बात कराई…ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,

Check Also

आज विश्व की प्रगति प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार की क्षमता से हो रही निर्धारित

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *