Breaking News

देहरादून रोड पर कार में युवती से रेप, हैवान ने जबरन शराब पिलाई; अधमरा कर हाईवे पर फेंका

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां एक दरिंदा 16 वर्षीय किशोरी को घुमाने के बहाने देहरादून से रुड़की ले गया, और कार में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को देहरादून हाईवे के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रही 16 वर्षीय किशोरू की पहचान मुजफ्फरनगर के छितरौली निवासी कार्तिक से हुई थी। आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर दो दिन पहले उसे देहरादून से कार में बैठाकर रुड़की ले गया। आरोप है कि युवक ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को सालियर चौराहे के पास फेंककर भाग गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और अपने परिवार को पूरी घटना बताई।

पॉक्सो एक्ट के तहत धाराओं में मुकदमा

बीते शनिवार की शाम पीड़िता के परिजन उसे लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

CCTV फुटेज से मिल रहे सुराग

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सफेद रंग की कार में लड़की को ले गया था। पुलिस घटनास्थल और फैक्ट्री के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। दावा किया जा रहा है कि कार कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और एक-दो दिन में उसकी गिरफ्तारी संभव है। साथ ही, जिस फैक्ट्री में लड़की काम करती थी, वहां के प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है……..मुख्यमंत्री .

21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *