Breaking News

केदारनाथ में ग्लेशियर पर सेल्फी लेना यात्री को पड़ा भारी! फिसलकर टूटी पसलियां.. हालत गंभीर

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर लापरवाही और सेल्फी का जुनून भारी पड़ गया। छोटी लिनचोली क्षेत्र में एक पर्यटक सिर्फ एक फोटो के लिए बर्फ से ढके खतरनाक किनारे पर चढ़ गया, लेकिन यह फैसला उसके लिए दर्दनाक साबित हुआ।

जानकारी के अनुसार केदारनाथ में मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी 42 वर्षीय अनूप रैकवार बर्फीली ढलान पर सेल्फी लेने के लिए ऊपर चढ़े थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका पैर फिसल गया। नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसमें पसलियां टूटने की भी आशंका जताई गई।

SDRF का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

रविवार शाम करीब 6:50 बजे पुलिस चौकी लिनचोली से SDRF को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। SDRF के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया और स्ट्रेचर के जरिए कठिन रास्ते से सुरक्षित नीचे लाया। रेस्क्यू के बाद घायल यात्री को छोटी लिनचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय रहते राहत मिलने से उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

यात्रियों के लिए चेतावनी

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि खतरनाक जगहों पर सेल्फी लेना जानलेवा हो सकता है। प्रशासन और रेस्क्यू एजेंसियां लगातार यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं। केदारनाथ जैसे संवेदनशील और खतरनाक इलाकों में रोमांच के बजाय सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है।

Check Also

मसूरी जाने वाले सावधान, सैलानियों की जान से खिलवाड़; मॉल रोड का रेंजर झूला सीज

देहरादून: Mussoorie के माल रोड स्थित झूलाघर में सैलानियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *