Breaking News

बाबा श्री विश्वनाथ मां जगदीश शिला की 21वीं 28 दिवसीय पावन डोली यात्रा का शुभारम्भ

बाबा श्री विश्वनाथ मां जगदीश शिला की 21वीं 28 दिवसीय पावन डोली यात्रा शुक्रवार को डोल आश्रम से प्रस्थान कर प्रातः लगभग 11 बजे अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा के नगर आगमन पर ऑफिसर कॉलोनी में श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया।इस दौरान क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ डोली यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल भक्तों ने बाबा विश्वनाथ एवं मां जगदीश शिला के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।आयोजकों ने बताया कि यह 28 दिवसीय डोली यात्रा धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं का प्रतीक है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने यात्रा के स्वागत को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए बाबा विश्वनाथ एवं मां जगदीश शिला से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *