Breaking News

कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करने जा रही

कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करने जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा पूरे प्रदेश का दौरा कर रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रभारी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संगठन की मजबूती और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर फीडबैक ले रही हैं। साथ ही यह भी समझा जा रहा है कि संगठन किस स्तर पर और किस प्रकार से तैयार किया जाए।गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद जल्द ही कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *