Breaking News

उत्तराखंड: कैबिनेट में जुड़ेंगे चार नए चेहरे, पीएम मोदी के दौरे के बाद दिल्ली बुलाए गए CM धामी

देहरादून: उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा खत्म होने के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली चले गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में बदलाव पर कोई बड़ा नतीजा सामने आने वाला है।

उत्तराखंड की राजनीति की गलियारों से एक ब्रेकिंग सुगबुगाहट है, बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की कैबिनेट में चार चेहरे जुड़ने वाले हैं। इनमें से रिपोर्ट्स के मुताबिक दो चेहरे गढ़वाल से और दो चेहरे कुमाऊं से शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले से ही उत्तराखंड कैबिनेट में बदलाव की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी थी। अब चार नए चेहरों के शामिल होने की खबर ने इसे फिर हवा दे दी है।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *