Breaking News

निर्माणाधीन मकान से हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

श्री प्रदीप दुग्गल निवासी 48/2 नेशनल रोड, लक्ष्मण चौक, कोतवाली नगर ने थाना कोतवाली में एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके निर्माणधीन मकान से बिजली की तारें चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक- 10/06/2026 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शिवा राठौर उर्फ़ शिब्बू को घटना में चोरी किये गये बिजली के तारों के बण्डलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *