Breaking News

घटना को अंजाम देने वाली 01 महिला सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

मोइनुद्दीन खान निवासी जाखन द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके जाखन स्थित साडियों के शोरूम से सिल्क की कुछ मंहगी साड़ियां व नगदी चोरी कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना राजपुर पर मु0अ0स0- 133/2026 धारा 303(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 01/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 महिला अभियुक्ता बीना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह अपनी बहन बेबी व एक अन्य परिचित के साथ देहरादून आई थी। जहां उसने राजपुर क्षेत्र में साडियों के एक बड़े शोरूम को देखकर उसमें चोरी करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार रात्रि में अभियुक्ता द्वारा अपने साथी रामकुमार के साथ रात के समय शोरूम के ताले तोड़कर अंदर रखी पांच महंगी सिल्क की साड़ियां तथा 02 लाख रूपये नगद चुरा लिए। अभियुक्ता से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल उसके सहयोगी अभियुक्त रामकुमार को दिल्ली से गिरफ्तार करते हुए उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई अभियुक्त रामकुमार की स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया गया, जिसकी तलाशी में पुलिस टीम को घटना में चोरी की गई 05 साड़ियां व 02 लाख रुपए नगद बरामद हुए।

Check Also

विभिन्न संभावित आपदा परिदृश्यों के अनुरूप राहत एवं बचाव अभियान का किया जाएगा अभ्यास

मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन गुरुवार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *