Breaking News

जीआरडी में धूम धाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,राजपुर रोड देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया !

इस अवसर पर संस्थान के वाईस चेयरमैन श्री इंदरजीत सिंह ने शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं को शुभ कामनाये देते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है !

महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि संसथान की छात्राएं प्रत्येक वर्ष विश्विद्यालय की मेरिट लिस्ट् में बड़ी संख्या में स्थान पाकर संस्थान का नाम रोशन कर रही है ! साथ ही सरकारी पदों एवं रोजगार के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कम्पनीज में बड़े पदों पर कार्यरत है !

इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह, डॉली ओबोरॉय, सरदार पर्वजीत सिंह ओबोरॉय, महानिदेशक डॉ पंकज चौधरी, डॉ. करुणाकर झा, गरिमा कौशिक, रजनी शर्मा, मानुसी खत्री, लीना गर्ग, वैशाली गंगवाल, रजीना रावत, कॉलेज के सभी निदेशकगण, विभाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे ।

Check Also

भाजपा ने सार्वजनिक माफी की मांग के साथ फूंका प्रदेशभर में खड़गे का पुतला!

भाजपा ने पीएम मोदी पर दिए आपत्तिजनक बयान की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *