Breaking News

13.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ”ड्रग्स फ्री देवभूमि“ के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का निम्नवत हैः-

कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान चाय बागान रोड उदियाबाग विकासनगर में ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07- बीटी-3409 में सवार व्यक्ति दिलशाद उर्फ शानू को 7.69 ग्राम अवैध स्मैक तथा त्यागी फार्म हाउस के पास विकासनगर से अभियुक्त जावेद को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के विरूद्व कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुके है।

Check Also

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुंवावाला, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *