Breaking News

अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 307 ग्राम गांजा हुआ बरामद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 19-07-26 को चोरखाला क्षेत्र से एक अभियुक्त रिंकू उर्फ गुंजन को 01 किलो 307 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली सहसपुर पर धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।

Check Also

कोटद्वार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं………………ऋतु खण्डूडी भूषण

राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *