Breaking News

बेरोजगार संघ ने अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की उठाई मांग

उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए बेरोज़गार युवाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबित भर्तियां जल्द जारी करने, परीक्षा कैलेंडर घोषित करने, समय पर परीक्षाएं कराने और चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग उठाई।बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि लंबे समय से कई भर्तियों की विज्ञप्तियां जारी नहीं की जा रही हैं और युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

Check Also

काग्रेस नेता हरक सिंह रावत की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी दिए जाने के बाद यह बहस हो गई और तेज

भाजपा ने जैनी प्रकरण पर कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही और सार्वजनिक जीवन में नेताओं के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *