Breaking News

भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर गृह मंत्री अमित शाह के ज़बाब और छात्रों के मुद्दों पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप

पार्टी मुख्यालय मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अराजक और दोहरी राजनीति से देश का माहौल खराब करने के प्रयास में है। वे झारखंड में सरकार के सहयोगी बन, वहां बच्चों पर हुए अत्याचार करते हैं और जंतर मंतर के मुद्दे पर मांगी बहस से खुद ही डर जाते हैं। उन्होंने आग्रह कि राहुल गांधी को डर कर भागने केए बजाय छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

उनियाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। लगातार 12 वर्षों से जनता द्वारा फ्लॉप करने के चलते कांग्रेसी युवराज पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की हार का सिलसिला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। यही वजह है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की सभी मर्यादाओं और परंपरा को तोड़ते हुए नकारात्मक एवं अराजक राजनीति पर उतर आए हैं। उनके द्वारा झूठ बोल-बोल कर पूरी तरह से देश की जनता को गुमराह करने का जो प्रयास किया जा रहा है वह बेहद निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष जैसे पद पर विराजित एक व्यक्ति को यह कतई शोभा नहीं देता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी ने पहले शुरुआत की कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और उसको लेकर के लगातार संसद में गतिरोध पैदा किया गया। जब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया तो कहा कि अब नीट पर चर्चा की जाए और जब संसद में चर्चा की बात आई, तो राहुल गांधी वहां से भाग खड़े हुए हैं । उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि जिस तरह दिल्ली के अंदर राहुल ने छात्रों को उकसाने का काम किया और जिस तरह से अभद्र भाषा का उपयोग प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं के लिए किया गया वह अफसोसजनक है। यह निश्चित रूप से भारतीय संसदीय इतिहास में बहुत ही शर्मनाक और गंभीर मसला है। विपक्ष का संसद में 15 दिनों का गतिरोध और लगातार यह कहना कि नीट पर चर्चा कराओ और जब नीट पर चर्चा करने को सरकार तैयार हुई, तो फिर झूठा बहाना लेकर भाग खड़े हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कल तो उन्होंने सारी मर्यादा को ही तोड़ दिया, जब उन्होंने कहा कि दिल्ली के छात्र आंदोलन में गोली चली। मतलब उस आंदोलन के इतने दिनों के बाद अगर नेता प्रतिपक्ष एक सनसनी पैदा करने के लिए इस तरह की बातें करे, तो निश्चित रूप से संसदीय इतिहास में यह बेहद निंदनीय है और गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। ​छात्रों के इस पूरे प्रकरण को सरकार ने बेहद गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लिया तथा नीट की परीक्षा रद्द कर महीने भर में दोबारा परीक्षा हुई और परिणाम निकला। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ और कठोरतम नकल कानून चंद दिनों में बनाया और संसद से पास कराया। हालांकि हमारा सौभाग्य है कि हमारे राज्य ने सबसे पहले उस नकल पर एक बड़े कठोर कानून को बनाया था। लेकिन आज पूरे देश में परीक्षाओं में इस तरह की बदइंतजामी न हो, परीक्षाओं में इस तरह की कोई आदमी गुस्ताखी न कर सके, तो फिर एक सख्त कानून बनाने का काम केंद्र सरकार ने किया।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि डरो मत भागो मत, भागते क्यों हैं, आइए चर्चा में भाग लीजिए क्योंकि सरकार हर चीज़ का जवाब देने को तैयार है। एक तरफ वह छात्रों के हित की आड़ में संसद की गरिमा गिराने की बात करते हैं। उनके हितैषी के रूप में दिखने का स्वांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड में जो हुआ, उसे देश ने देखा है। सब लोगों के सामने है, झारखंड में क्या हुआ। कंटीले तार तक बिछा दिए गए बच्चों के लिए और बच्चों के साथ निर्ममता दिखाई गई। जबकि झारखंड के बच्चों का आंदोलन भी सबने देखा होगा, कोई अभद्रता और अश्लीलत बच्चों द्वारा नहीं हुई। ऐसी स्थिति में, जहाँ पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की आपस की सरकार है, वहाँ पर आवाज़ भी मुँह से नहीं निकल रही है। एक शब्द प्रतिक्रिया का नहीं निकला कि गलत हो रहा है। वहां छात्रों पर जिस तरह कोई आतंकवादी हो, कंटीले तार बिछाकर उनको रोकने का प्रयास करना, यह कांग्रेस और उनके सहयोगियों के दोहरे चरित्र को बहुत स्पष्ट दिखाता है।

उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि कांग्रेस का छात्र हित या नौजवानों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। वो देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जिसकी भारतीय जनता पार्टी पुरजोर निंदा करती है। इस देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखना, लोकतंत्र में चर्चा को सर्वोपरि मानना, चर्चा संवाद के माध्यम स समस्याओं का हल निकालना हमारी प्राथमिकता है। लेकिन राहुल और कांग्रेस चर्चा से भाग कर, रोज़ नए-नए आरोप लगाकर केवल सनसनी पैदा करना चाह रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके नेतृत्व में कांग्रेस को पूरा देश लगातार नकार रहा है। अब जब उनको लग गया कि लोकतांत्रिक तरीके से वो देश में अपने को राजनीति में स्थापित नहीं कर पाएँगे। तो ऐसे में वे कहीं न कहीं इस तरह अराजकता का माहौल पैदा करके, अपनी खोई हुई ज़मीन वापिस पाना चाहते हैं। लेकिन यह देश लोकतांत्रिक देश है और यहां की जनता लोकतांत्रिक तरीकों पर विश्वास करती है। लिहाजा निश्चित रूप से राहुल और कांग्रेस का यह अलोकतांत्रिक एवं अराजक व्यवहार उनकी बौखलाहट का प्रमाण है। वह देश के अंदर अराजकता का माहौल पैदा करके का जो प्रयास कर रहे हैं वह उचित नहीं हैं। देश देख रहा है कि आखिरकार नेता प्रतिपक्ष, जिसके ऊपर संसद के अंदर बहुत लोगों की आवाज़ बनकर के सरकार को चेताने की जिम्मेदारी होती है। अगर वही व्यक्ति बजाय जनहित के मुद्दों को छोड़कर, जनता को गुमराह करने का प्रयास करने और अराजकता का माहौल पैदा करके, संसद की गतिविधि को रोकने का काम कर रहा है। यह सब इस बात का बहुत स्पष्ट प्रमाण है कि यह राहुल और कांग्रेस पार्टी वैचारिक रूप से पूरी तरह दिवालिया हो गई है।

इस अवसर कर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन भी उपस्थित रहे।

Check Also

दून पुलिस ने की 05 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 18.32 ग्राम स्मैक बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *