वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक- 10/08/2026 को थाना सेलाकुई पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास 02 व्यक्ति सडक पर सरेआम हुड़दंग करते हुए आने जाने वाले राहगीरों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तथा मौके पर दोनो व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो व्यक्ति और अधिक उग्र होकर सडक पर शोर-शराबा करते हुए एक दूसरे को मरने मारने पर आमादा हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारस5 दोनो व्यक्तियों को मौके से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
Dron Samachar www.dronsamachar.com