Breaking News

देहरादून: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने 6 लोगों को रोंदा, 4 की मौत.. 2 बुरी तरह घायल

देहरादून: बुधवार रात को राजपुर और साईं मंदिर के बीच एक भीषण सड़क हुआ। इस हादसे में 4 लोगों दर्दनाक मौत हुई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायल व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दरअसल बीती रात करीब सवा आठ बजे साईं मंदिर के पास एक तेज रफ्तार सेडान कार ने चार राहगीरों को टक्कर मार दी। कार चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी को रोकने के बजाय तेज रफ़्तार में ही आगे बढ़ गया, और कुछ दूरी पर जाकर दो स्कूटर सवारों को टक्कर मारकर भाग गया। कार की जोरदार टक्कर से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं स्कूटी सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।
मसूरी से देहरादून आ रही थी कार

चश्मदीदों के मुताबिक हिमांचल के नंबर सेडान कार तेज रफ़्तार में मसूरी से देहरादून की ओर से आ रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में जिन चार लोगों की मृत्यु हुए वे लोग कांठ बंगला बस्ती देहरादून में रह रहे थे। ये चारों ठेकेदार शिवम के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। शाम को 8 बजे के बाद जब ये लोग काम के बाद अपने घर लौट रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान मंशा राम, पुत्र रामबहादुर और रंजीत, निवासी गां लौटी सरैया, अयोध्या के रूप में हुई है। पुलिस टीम दो मृतकों की शिनाख्त कर रही है।पुलिस ने इस घटना के बाद लगातार छानबीन की और काफी मशक्कत के बाद कार के बारे में जानकारी मिली और उसके बाद CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार को भी बरामद किया। कार चालक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Check Also

उत्तराखंड के 6 शहरों 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *