Breaking News

एसएसपी दून की सख्ती अपराधियो पर पड़ी भारी*

*
वादी श्री तरूण देव शर्मा पुत्र श्री सचिन कुमार शर्मा निवासी टिहरी गेट सेलाकुई द्वारा अपनी हीरो स्प्लेंडर संख्या: यू0ए0- 12-बीडी-0220, वादी श्री रमेश चन्द्र पुत्र आनन्द कुमार निवासी डाकी सहसपुर देहरादून द्वारा अपनी बाइक हीरो संख्या: यू0के0-07-एमबी-6941, तथा वादी श्री रणवीर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गोरखा बस्ती सेलाकुई द्वारा अपनी बाइक बजाज सीडी 100 संख्या: यू0के0-16-7699 के चोरी होने सम्बन्ध में थाना सेलाकुई पर अलग-अलग तहरीर दी गई। दी गई तहरीरों के आधार पर थाना सेलाकुई पर वाहन चोरी के 03 अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनवारण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी- पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक- 06-09-2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहे से सिंहनीवाला की ओर जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 01- सचिन 02-विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर धूलकोट तिराहे के आगे सूनसान स्थान पर स्थित झांडियों से अलग अलग घटनाओ में चोरी की गई तीनों मोटर साइकिलें बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकतओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *