Breaking News

उत्तराखंड: लोहाघाट के मयंक राय बने सेना में लेफ्टिनेंट, मां-पिता हैं अध्यापक.. दीजिए बधाई

चम्पावत: उत्तराखंड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, हर क्षेत्र में उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत, लगन व प्रतिभा के दम पर सफलता के नए-नए आयामों को छू रहे हैं। इसी क्रम में लोहाघाट के मयंक अपनी मेहनत और लगन के दम पर कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

मयंक राय ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से मयंक ने सीडीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मयंक राय ने भारतीय सेना में ऑफिसर बन कर परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। मयंक राय चंपावत जिले के लोहाघाट के रायनगर चौड़ी के मूल निवासी हैं। मयंक ने होली विजडम स्कूल लोहाघाट कक्षा 9 तक की पढ़ाई पूरी की, उसके बाद की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पूरी की है।
परिजनों में खुशी का माहौल

मयंक राय के पिता कमल राय और माता रीता राय दोनों की अध्यापक हैं। मयंक के पिता एक सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं, वहीं उनकी माता होली विजडम स्कूल में तैनात हैं। कुछ दिनों पहले ही मयंक के बड़े भाई गौरव राय का केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सीनियर ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। मयंक की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों में ख़ुशी का माहौल छाया हुआ है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *