Breaking News

उत्तराखंड: बच्चों को नशीला पदार्थ पिलाकर सुलाया, पत्नी के साथ की क्रूरता.. हैवान पति फरार

देहरादून: यहां एक व्यक्ति ने अपने बच्चों और पत्नी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वे सो गए। आदमी ने फिर रात में अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की। जब रात में बेटी की आंख खुली, तो उसने अपनी मां को दर्द में चीखते हुए देखा। सुबह पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, और महिला की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता की बहन ने देहरादून पटेलनगर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने शिकायत में कहा कि 1 अप्रैल को उसकी 11 साल की भांजी ने उसे फोन किया था। भांजी ने मौसी को बताया कि बीती रात को उसके पापा कोल्ड ड्रिंक लाए थे। जिसे पीने बाद, मां और भाई-बहन सो गए। लेकिन उसके पापा ने कोल्ड ड्रिंक नहीं पी थी। आधी रात में जब बच्ची की आँख खुली तो उसकी मां दर्द से कराह रही थी। सुबह उसके पापा पीड़ित पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय ऑफिस चले गए। उसके बाद जब पड़ोसियों को पीड़िता की हालत का पता चला तो उन्होंने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुँचाया।

निजी अंग घुसाया नुकीला पदार्थ
डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करने को कहा है। बताया जा रहा है कि महिला के निजी अंग में कोई नुकीली चीज घुसाई गई है जिससे, महिला के निजी अंग से लेकर आंतों तक चोट पहुंची है। पीड़िता की बहन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी पति फरार हो गया है, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *