Breaking News

उत्‍तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी शादी में जा रही थार; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। वहीं एक महिला को रेस्‍क्‍यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रह रहा था। वह रिश्‍तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई।थार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा नदी में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया। उन्‍हें श्रीनगर बेस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्‍चों समेत पांच अन्‍य के शव भी बरामद हो गए हैं।

Check Also

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता……मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *