Breaking News

केदारनाथ जाते समय रास्ते में रुक गया था व्यक्ति, अगले दिन लिनचोली के पास मिला शव

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में यात्रा की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। इसी बीच केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग छोटी लिनचोली के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसे एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार नेपाली मूल कुछ लोग रविवार को केदारनाथ मंदिर की और जा रहे थे, लेकिन उन में से एक व्यक्ति केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग के बीच में ही रुक गया। लेकिन बीते सोमवार उक्त व्यक्ति का शव छोटी लिनचोली के पास पड़ा मिला। जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने छोटी लिनचोली के पास एक शव मिलने की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी।
लिनचोली मार्ग पर पड़ा था शव

सूचना मिलते ही SDRF टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF टीम ने मौके पर पहुंची और लिनचोली मार्ग में पड़े व्यक्ति के शव को बरामद किया। रेस्क्यू टीम ने शव को बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर की सहायता से गौरीकुंड तक पहुंचाया। जहाँ उन्होंने शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस टीम ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम दिल बहादुर, पुत्र रत्नु बुदा है और वो ग्राम गुरवा, कोट वार्ड नंबर 06, जिला सुरखेत, नेपाल का मूल निवासी था। पुलिस टीम द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *