Breaking News

Dehradun के नशामुि‍क्‍त केंद्र में भर्ती अधेड़ की मौत, …तो क्‍या केंद्र संचालक दे दी गलत दवा? लग रहे आरोप

मांडुवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। केंद्र संचालक पर गलत दवा देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक मांडुवाला में कर्मा नशामुक्ति केंद्र है। यहां यूपी से एक अधेड़ नशा छुड़वाने के लिए आया था। इसके बाद वह अपने घर वापस चला गया।

10-12 दिन पहले ही वह दोबारा नशामुक्ति केंद्र पहुंचा। गुरुवार सुबह केंद्र में तैनात कर्मियों ने उसे दवा दी, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी मकान नंबर 454 ग्राम जाहिदपुर हापुड़ रोड मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई है। अजय कुमार आठ अप्रैल को मांडुवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र कर्मा वेलफेयर सोसाइटी में भर्ती हुआ था।

Check Also

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *