Breaking News

बड़ी खबर

औली में नेशनल विंटर गेम्स 2026 का आगाज़, 17 टीमें मैदान में.. बर्फीली ढलानों पर दिखेगा रोमांच!

चमोली: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन औली में आज से राष्ट्रीय शीतकालीन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हो गया है। देशभर के शीर्ष स्कीइंग खिलाड़ी बर्फ से ढकी ढलानों पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इस प्रतिष्ठित आयोजन में सेना, अर्धसैनिक बलों और विभिन्न राज्यों की कुल 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं। औली के स्कीइंग स्लोप …

Read More »

केदारघाटी की बेटी ने किया कमाल, नेशनल U-16 वॉलीबॉल टीम में शामिल हुई खुशी नौटियाल

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की बेटी खुशी नौटियाल का नेशनल अंडर-16 वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे रुद्रप्रयाग जिले और उत्तराखंड में खुशी की लहर है। पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेरसी गांव की होनहार बेटी …

Read More »

देहरादून में महिला कैफे संचालक से बदसलूकी, उधार सिगरेट न देने पर दरिंदे युवकों ने फाड़े कपड़े

देहरादून: मांडूवाला-डूंगा रोड स्थित एक कैफे में देर रात महिला संचालिका के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने उधार में सिगरेट-तंबाकू देने से इनकार करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और बीच-बचाव करने आए ग्राहकों पर भी हमला कर दिया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने …

Read More »

रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम ने यूनियनों से बैठक कर दिए ये निर्देश

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी IAS Prateek Jain ने टैक्सी, होटल और डंडी–कंडी यूनियनों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में अवैध सवारी ढुलाई रोकने, विशेष चेकिंग अभियान लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस बार यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संचालित …

Read More »

उत्तराखंड: चारधाम रेलवे परियोजना को मिली रफ्तार, 40384 करोड़ से बिछेगा 216 किमी रेल ट्रैक

ऋषिकेश: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम रेल परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि राज्य में चारधाम रेल कनेक्टिविटी के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, जो इस महत्वाकांक्षी योजना की आधारशिला मानी जा …

Read More »

उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार! अस्पताल में बच्चे को छोड़कर भागा सगा भाई.. नर्सिंग स्टाफ बना सहारा

देहरादून: भाई की राह देखता रहा गुलशन, दो महीने बीत गए। दून अस्पताल में गुलशन का मामला केवल एक बच्चे की कहानी नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का आईना है। Doon Medical College Hospital से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुलशन नाम का 12 साल का लड़का अपने भाई द्वारा छोड़े जाने के बाद दो महीने से …

Read More »

केंद्रीय संचार ब्यूरो,प्रादेशिक कार्यालय देहरादून का पूर्व प्रचार अभियान प्रारंभ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय देहरादून द्वारा तीन दिवसीय विशाल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून दिनांक 12 से 14 फरवरी 2026 में किया जा रहा है इस कार्यक्रम पूर्व प्रचार के अंतर्गत आज दिनांक 11 फरवरी 26 को प्रचार वाहन द्वारा पूर्व प्रचार कार्यक्रम मैं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉक्टर धर्म बुद्धि जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर …

Read More »

देहरादून: IMA के बगल में इस्लामिक संस्थान को दी 20 एकड़ जमीन, CM धामी के निशाने पर कांग्रेस का फैसला

देहरादून: Indian Military Academy (IMA) के पास स्थित 20 एकड़ जमीन का ट्रांसफर विवादों में घिर गया है। इस जमीन को कांग्रेस द्वारा पहले एक इस्लामिक शैक्षणिक संस्थान शेखुल हिंद ट्रस्ट के लिए आवंटित किया गया था, लेकिन अब यहां अवैध प्लॉटिंग और सुरक्षा खतरे के आरोप सामने आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए …

Read More »

देहरादून: सेना के जिस अधिकारी को कभी दुश्मन न छका सके, उस रिटायर्ड कर्नल से 11 लाख की साइबर ठगी

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड कर्नल से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम कंट्रोल थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार देहरादून …

Read More »

पिथौरागढ़ के 10 गांवों ने उठाया आंदोलन का बिगुल, बागेश्वर में शामिल करने की मांग

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़-बागेश्वर सीमा पर स्थित बनकोट क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों को बागेश्वर जिले में शामिल करने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। लंबे समय से यह मांग उठ रही है और ग्रामीण अब 15 फरवरी से क्रमिक अनशन शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इस संबंध में संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी …

Read More »