Breaking News

क्राइम

देहरादून में मीट माफियाओं का आतंक, फर्जी कंपनी के नाम पर सप्लाई हो रहा सड़ा मीट

देहरादून में मीट माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खतौली फूड्स नाम की एक कथित कंपनी के नाम पर देहरादून में मीट की सप्लाई की जा रही है, जबकि जांच में सामने आ रहा है कि इस नाम की कोई वैध कंपनी अस्तित्व में ही नहीं है।जानकारी के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिजनौर समेत कई क्षेत्रों में …

Read More »

बीते साल यूसीसी और ऑपरेशन कालनेमि की देशभर में रही गूंज, उत्तराखंड ने इन क्षेत्रों ने पकड़ी रफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड की स्थापना का रजत जयंती वर्ष 2025 कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने पूरे वर्ष धमक पैदा करने की कोशिश की। राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के साथ ऑपरेशन कालनेमि की देशभर में गूंज रही। इसके अलावा अन्य ऐतिहासिक निर्णयों और राज्य को हासिल उपलब्धियों ने भी …

Read More »

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वायरल ऑडियो से बढ़ी राजनीतिक हलचल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पुलिस नोटिस

देहरादून: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक वायरल ऑडियो ने उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मचा दी है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इस रिकॉर्डिंग को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज …

Read More »

गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में हुई मौत, हरिद्वार में दो बदमाशों ने मारी थी गोली

एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। लक्सर में दो बदमाशों ने गोली मारी थी। बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी का एम्स ऋषिकेश में आपरेशन किया गया था। उसकी गर्दन और हाथ में लगी गोली को डाक्टरों की टीम ने निकाला था। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई हैं। गैंगस्टर को …

Read More »

देहरादून में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लगाया 1.30 करोड़ का चूना, WhatsApp ग्रुप में जोड़कर डेढ़ माह तक चली ठगी

साइबर ठगों ने पौड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति से 1.30 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने उन्हें पहले वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और इसके बाद मुनाफे का लालच देकर डेढ़ माह तक ठगते रहे। उनके खातों में 30 करोड़ से अधिक की धनराशि दिखाई, लेकिन रकम निकालने की बात कहने पर वह और धनराशि जमा करने को …

Read More »

उत्तराखंड: 40 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, 22 साल का प्रेमी और परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

पिथौरागढ़: बेरीनाग क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने 40 वर्षीय लापता महिला की हत्या का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। जांच में यह बात सामने आई कि महिला को उसके 22 वर्षीय प्रेमी ने शादी …

Read More »

पूर्व विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर विवादों में,उनकी कथित पत्नी उर्मिला सेनोवर ने लगाए गंभीर आरोप।

हरिद्वार की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर उनकी कथित पत्नी उर्मिला सेनोवर ने दोबारा गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि चार साल से उनका शोषण हो रहा है और झूठे मुकदमों में फँसाने की साज़िश रची जा रही है। वायरल …

Read More »

उत्तराखंड: पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप को नोटिस, 3 हथियारों के लाइसेंस निलंबित

देहरादून: भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह पर दर्ज मारपीट और धमकाने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। देहरादून पुलिस द्वारा जारी नोटिस के बाद दिव्य प्रताप आज पुलिस के समक्ष पेश हो सकता है। सोमवार को पुलिस ने उसे अपना पक्ष रखने और जांच में शामिल होने के लिए तीन …

Read More »

अगस्त्यमुनि: हैदराबाद के अश्लील वीडियो को युवती का बताकर किया वायरल, 11 पर मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि में सोशल मीडिया पर हैदराबाद से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो एक स्थानीय युवती का बताकर वायरल करने के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें एक दमकल कर्मी, 4 व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन और 6 नाबालिग युवक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बीते 29 अगस्त को रुद्रप्रयाग …

Read More »

उत्तराखंड: कस्टडी में धर्मांतरण के 5 आरोपी, ब्रेनवॉश कर इस्लाम अपनाने को करते थे मजबूर

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दर्ज बहुचर्चित छांगुर धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर पांचों आरोपियों को जिला कारागार आगरा से लाकर देहरादून न्यायालय में पेश किया गया, जहां साक्ष्यों के आधार पर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बरेली …

Read More »