Breaking News

आज प्रदेशभर में बारिश के आसार, इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जून में ही ठंडक का अनुभव करा दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में गिरावट आ गई है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। प्रदेश में रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल रही है। प्रदेश के कुछ उच्च पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखी गई है। देहरादून और आसपास के इलाकों में बीते सोमवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को देहरादून में दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई और शाम को हल्की धूप ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने अनुसार आज भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है।आज प्रदेश उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं हरिद्वार, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं, आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ। बिक्रम सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को देहरादून और टिहरी में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग में पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज आंशिक बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज़ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, शाम या रात को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज देहरादून का अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति

बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

उत्तराखंड: नाबालिग प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर

रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी (22) के साथ बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *