Breaking News

मामूली विवाद पर भाजपा युवा नेता की गोली मारकर हत्या.

उत्तराखंड 3 जून 2025, मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि में देहरादून: मामूली विवाद पर भाजपा युवा नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस!मामला देहरादून के प्रेम नगर के विधोली क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मामूली विवाद में सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते तिलवाडी क्षेत्र निवासी भाजपा के युवा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई,। सूत्रों की माने तो हत्या आरोपीउत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है जो फिलहाल फरार है जबकि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है! जाने पूरा मामला अभिषेक बर्तवाल पुत्र श्री संतोष कुमार निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई देहरादून द्वारा तहरीर दी कि आज दिनांक 03-06-2025 की देर रात्रि जब वह अपने दोस्तों के साथ गाडी संख्या UK07 FZ 0707 बोलेरो में पीपल चौक माण्डुवाला में थे तो मोटरसाइकिल में आए दो व्यक्तियों में से एक ने हमारी बोलेरो पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया, उक्त फायर से गोली रोहित की गर्दन पर लगी, घायल रोहित को अपने दोस्तों के साथ ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुँचा जहाँ डाक्टर के द्वारा रोहित को मृत घोषित किया गया। अभिषेक बर्तवाल की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा संख्या- 104/2025 धारा- 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना उ0नि0 मोहन सिंह थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा संपादित की जा रही है।
अब तक की प्रारंभिक विवेचना में मृतक के दोस्त की महिला मित्र के साथ अभियुक्त की जान पहचान थी, रात्रि में जब मृतक अपने दोस्त व उसकी महिला मित्र व अन्य दोस्तों के साथ नयागांव दोस्त के घर पर थे तो महिला मित्र को अभियुक्त का फोन आने पर अभियुक्त की महिला व मृतक व उसके दोस्तों से आपसी बहस हो गई, आपसी बहस होने के कारण अभियुक्त द्वारा आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया जाना अभी तक प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं विस्तृत जांच की जा रही है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की जा रहीं है

Check Also

स्वतंत्रता दिवस में राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित……….मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *