Breaking News

ट्रक में ला रहे थे शराब और आ गए रुद्रप्रयाग पुलिस के लपेटे में!!!

प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के नाम पर कुछ लोग ऐसे हैं कि अपनी शर्म भी बेच खाए हैं और कुकृत्यों में लगे पड़े हैं।
जनपद पुलिस के स्तर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सहित उनको सेफली केदारनाथ धाम भेजना और फिर उनकी सुखद वापसी अपने आप में चैलेंजिंग है। हालांकि इस रूप में बाबा का आशीर्वाद भी साथ में है।

बस इसी का फायदा उठा रहे कुछ लोग जो कि गलत कार्य में लिप्त हैं और इनके द्वारा अपने कुछ कुत्सिद्ध इरादों की पूर्ति के लिए गलत कार्य किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग पुलिस के सामने आया है जब एक ट्रक वाहन संख्या HP 34 E 4859 गौरीकुण्ड पहुंचा और इसमें खाने-पीने की सामग्री तो नहीं पर दारू (शराब) जरूर मिली। पुलिस ने आवश्यक छानबीन की तो पाया कि दो नेपाली इस ट्रक को लेकर आए हैं और इसमें भूसे के अन्दर शराब छिपाकर रखी है। पुलिस चेकिंग में कुल 24 पेटी यानि कि 288 बोतल शराब बरामद हुई है। ये मोटा मुनाफा कमाना चाह रहे थे पर अब धर लिए गए हैं। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक को सीज किया गया है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *