Breaking News

देहरादून: ब्रेन ट्यूमर से लड़कर पाल रहा परिवार, जिंदगी को कोसने वालों के लिए मिसाल है ये पिता

देहरादून: दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं, कुछ अपने दुखों का रोना रोकर ताउम्र जिंदगी को कोसते रहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सभी परेशानियों को दरकिनार कर हंसते-हंसते आखरी सांस तक लड़ते हैं। 

देहरादून की रिंग रोड पर एक छोटी सी मोमो की ठेली है, जिस पर कुकरेती मोमो लिखा है। इस ठेली पर एक बुजुर्ग पिता अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिए स्वादिष्ट मोमो बनाते और खिलते हैं। ख़ास बात ये है कि ये पिता ब्रेन ट्यूमर जैसी भयानक बीमारी से लड़ते हुए मोमो बेच कर परिवार का गुजर-बसर कर रहा है। ये शख्स अपनी बीमारी का रोना नहीं रोता, बल्कि कुकरेती जी मुस्कुराते हुए हर आगंतुक से प्यार से बात करते हैं। उन्हें अपने हाथ से बने हुए मोमोज सर्व करते हैं, और उनके प्यार में भीगे मोमो का स्वाद ऐसा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर जिंदगी से हार जाने वाले लोगों के लिए ब्रेन ट्यूमर से लड़ते कुकरेती जी एक मिसाल हैं। आप अगर कभी देहरादून आयें और आपका रिंग रोड से आना जाना हो, तो एक बार कुकरेती जी के मोमो खाकर जरूर देखिएगा।

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो रहा है। ज्यादातर चीजें ऐसी हैं जिनका कोई मतलब नहीं है। ऐसे में,  सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सरस से भी अपील है कि देहरादून की रिंग रोड पर “कुकरेती मोमो” पर आने का न्योता स्वीकार करें, एक बहादुर और साहसी पिता की सहायता के लिए हाथ बढ़ाएं, एक प्लेट स्वादिष्ट मोमो खाकर आयें 

Check Also

उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से किया जाएगा अलंकृत

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *