Breaking News

15 सितंबर से शुरू होंगी बदरी-केदार हेली सेवाएं, बुकिंग शुरू.. जानिये डिटेल

देहरादून: मानसून सीजन समाप्त होने के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। जौलीग्रांट हेलिपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी। इस बार रोज़ाना दो उड़ानें संचालित होंगी और प्रत्येक उड़ान में 20 श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के समीप स्थित हेलिपैड से रुद्राक्ष एविएशन कंपनी द्वारा इस साल 3 मई से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई थी। ये उड़ानें मानसून की शुरुआत तक, यानी 17 जून तक ही संचालित की गईं। बारिश बढ़ने पर सुरक्षा कारणों से 18 जून से उड़ानें स्थगित कर दी गई थी। अब एक बार फिर केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के लिए ये सेवाएँ आगामी 15 सितंबर से शुरू हो जाएंगी।
18 अक्टूबर तक उपलब्ध

इस बार दीपावली का त्यौहार जल्दी आ रहा है, जिसके चलते चारों धामों के कपाट तय तिथि से पहले बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में हेलिकॉप्टर सेवा 18 अक्तूबर तक ही उपलब्ध रहेगी। रुद्राक्ष एविएशन कंपनी लगातार तीसरे वर्ष यह सेवा संचालित कर रही है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, बीते वर्षों में श्रद्धालुओं की ओर से इस सेवा को अच्छा रिस्पांस मिला है। यही कारण है कि इस बार भी दोबारा उड़ानें शुरू की जा रही हैं।
ये रहेगा किराया

रुद्राक्ष एविएशन के ऑपरेशन मैनेजर राज शाह ने बताया कि इस बार भी किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। एक दिन में आने-जाने वाले पैकेज का किराया प्रति श्रद्धालु ₹1 लाख 25 हजार है। रात्रि विश्राम वाले पैकेज का किराया प्रति श्रद्धालु ₹1 लाख 35 हजार है। बुकिंग की प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक कर सकते हैं।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *