Breaking News

गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग मुनकटिया के पास हादसा, उत्तरकाशी के दो लोगों की मृत्यु

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ रोड पर गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में एक भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में मुनकटिया के पास एक बोलेरो वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, गाड़ी में उसे समय 11 लोग सवार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी से कुछ लोग देव डोली के साथ यात्रा करने केदारनाथ धाम जा रहे थे, जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है इसमें इन्हीं लोगों में से 11 लोग सवार थे। मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर गाडी पर गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो लोगों की इस दुखद हादसे में मृत्यु हो गई है। रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दो लोगों की दुखद मृत्यु

गंभीर रूप से घायल लोगों में नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह, प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह और ममता पत्नी चैन सिंह पवार शामिल है। दो लोगों जिनकी दुखद मृत्यु हुई है उनमें रीता पत्नी उदय सिंह एवं चंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह शामिल हैं। यह सभी लोग उत्तरकाशी के निवासी हैं। राज्य समीक्षा का पाठकों से निवेदन है कि इस खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सफर करें। सुरक्षित रहें।

Check Also

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता……मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *