Breaking News

उत्तराखंड: 1 सितम्बर को 10 जिलों के स्कूलों में अवकाश, भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद निर्देश

चमोली: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 1 सितम्बर 2025 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर सोमवार को 10 जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने आदि समस्याएं हो रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौसम विभाग ने 1 सितम्बर को उत्तराखंड कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, कोटद्वार, मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, चकराता, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, विकासनगर, देवप्रयाग तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश/तूफान/बिजली गिरने/बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और रुद्रप्रयाग जिलों के जिला प्रशासन ने जिले में संचालित शासकीय गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस सम्बन्ध में नवीनतम अपडेट के लिए राज्य समीक्षा से जुड़े रहें।

Check Also

अंकिता भंडारी प्रकरण में आज भी परिवार और प्रदेश की जनता कर रही न्याय की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *