Breaking News

अग्निशमन विभाग के कार्मिकों की दक्षता मापदंड परीक्षा में बदलाव किया जाएगा

उत्तराखंड वर्दीधारी उप निरीक्षक और सिपाही पद की सीधी भर्ती परीक्षा में अग्निशमन विभाग के कार्मिकों की दक्षता मापदंड परीक्षा में बदलाव किया जाएगा।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने गुरुवार को वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं सिपाही पदों के लिए चयन प्रक्रिया जारी की थी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा के मापदंड में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय और अग्निशामक के लिए दौड़ एवं चाल के मानक में 900 मीटर की दौड़ 65 किलो वजन उठाकर एक मिनट में पूरी करने का प्रविधान रखा गया था।यह मानक किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक के लिए भी काफी मुश्किल है। अब विभाग का ध्यान इस ओर गया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने बताया कि यह प्रविधान त्रुटिवश हो गया है। इसके संशोधन की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही संशोधित मानक जारी किए जाएंगे

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *