Breaking News

आंचल की कहानी.. उत्तराखंड का दिल जीतने वाली वो पीपलकोटी की लड़की

चमोली: उत्तराखंड का एक जिला है चमोली…कभी रुद्रप्रयाग को खुद को समेटे हुए चमोली के युवाओं की कहानियां गजब हैं..इन्हीं गजब कहानियों में एक कहानी आंचल की भी है…

आंचल….वो बिटिया जो भले ही देहरादून में रही हो..वो बिटिया..जिसने बड़े शहर में आकर पहाड़ की बेटियों के छोटे छोटे सपनों का साकार किया…वो बिटिया…जो आज बड़े पद पर जाकर बड़ा पदभार संभालने वाली है…नाम है आंचल फर्स्वाण…पीपलकोटी के किरुली गांव की बच्ची.. आंचल फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 का खिताब अपने नाम चुकी हैं..देहरादून के रायपुर में रहने वाली आंचल फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं…परिवार बेहद साधारण और जमीन से जुड़ा है।

पिता का नाम रविन्द्र फर्स्वाण… भारतीय सेना से सूबेदार पद से रिटायर्ड…. माता गृहिणी हैं, दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी सेना में सूबेदार रहे हैं। तो आप समझ सकते हैं कि आंचल के जीवन के अनुशासन की उत्पत्ति कहां से हुई होगी.. आंचल की कहानी अद्भुत है..वो मुंबई में होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी..एक बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का इससे भला मौका क्या हो सकता है..

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *