Breaking News

उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग भी पल-पल हर हलचल पर नजर बनाए हुए है।

इस बीच एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम बदलने जा रहा है। जी हां नौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 16 अप्रैल से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौस करवट बदलेगा। 16 अप्रैल को 3 जिलों, जबकि 17 अप्रैल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी से मौसम बदलेगा। 16 अप्रैल को उत्तरकाश, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। आगे जानिए 17 अप्रैल के मौसम का हाल मौसम विभाग ने सिर्फ 16 नहीं बल्कि 17 से लेकर 21 अप्रैल तक की मौसम अपडेट दी हैं। बताया गया है कि 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक 5 जिलों में बारिश बर्फबारी होगी। 17 अप्रैल को उत्तरकाश, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ये सिलसिला 21 अप्रैल तक चलता रहेगा। फिलहाल मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के कई इलाकों में धूप खिली है। अनुमान है कि आज शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हमारी आपसे अपील है कि बारिश के दौरन पहाड़ों में संभलकर ही वाहन चलाएं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।

Check Also

जनहित परियोजनाओं, सड़क मरम्मत और जलभराव रोकने के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनजीवन को सुरक्षित बनाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *