Breaking News

उत्तराखंड के 6 शहरों 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग लगातार बदलते मौसम पर नजर बना रहा है।

खासतौर पर उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। पारा 39 डिग्री को छू गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में जल्द ही पारा 40 के पार जा सकता है। खासतौर पर काशीपुर, रुड़की, हरिद्वार, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर और कोटद्वार में गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। इन शहरों में तापमान 39 डिग्री के पास पहुंच गया है। अंदेशा जताया गया है कि इन शहरों में जल्द ही तापमान 40 के पार जा सकता है कुल मिलाकर इन शहरों के लोगों को अभी और तपिश झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। अगले दो दिन पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को खासी परेशानी में डाल सकते हैं। हालांकि गुरुवार से एक बार फिर से थोड़ी सी राहत मिल सकती है। पहाड़ी जिलों में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर से आम लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।

Check Also

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान एक बदमाश को लगी गोली, दूसरे बदमाश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोचा

पटेलनगर पुलिस द्वारा नयागांव बैरियर पर चेकिंग के दौरान देहरादून की ओर से आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *