Breaking News

चमोली में फर्जी फौजी का अश्लील खेल! प्यार के जाल में फंसाकर करता था ब्लैकमेल

चमोली: पहाड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आरोपी कुलदीप भंडारी खुद को आर्मी जवान बताकर युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। वह पहले भरोसा जीतता और फिर निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक युवती से भावनात्मक संबंध बनाकर निजी तस्वीरें हासिल कीं और फिर ब्लैकमेल कर करीब ₹1 लाख ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत मिलते ही चमोली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को ट्रेस किया और आरोपी को Roorkee से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया जिसमें कई अहम सबूत मिले हैं। इससे मामले की जांच और मजबूत हो गई है।आरोपी बेहद शातिर तरीके से खुद को आर्मी जवान बताता था। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करता और भावनात्मक रिश्ता बनाकर विश्वास जीतता.. फिर ब्लैकमेल का खौफनाक शुरू करता था। इसी तरह आरोपी ने युवती से भावनात्मक संबंध बनाकर निजी तस्वीरें हासिल कीं और फिर ब्लैकमेल कर करीब ₹1 लाख ऐंठ लिए। राज्य समीक्षा की सभी पाठकों से अपील है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *