Breaking News

हेलिपैड के विस्तार के लिए भेजा 1.4 करोड़ का चेक गायब, रिकॉर्ड में दर्ज हस्ताक्षर मेल नहीं खाए

बदरीनाथ धाम में हेलिपैड विस्तार कार्य के लिए भेजा गया 1.4 करोड़ रुपये का चेक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया है। चेक उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से रजिस्ट्री डाक के माध्यम से ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) गोपेश्वर कार्यालय भेजा गया था लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि रजिस्ट्री आखिर किस अधिकारी या कर्मचारी ने प्राप्त की।बदरीनाथ धाम में यूकाडा की ओर से हेलिपैड का विस्तार कराया जा रहा है। इस कार्य का निर्माण आरडब्ल्यूडी कर रहा है। योजना की कुल लागत 1.68 लाख रुपये है। यूकाडा ने प्रथम किस्त के रूप में 1.4 करोड़ रुपये का चेक देहरादून से रजिस्ट्री के जरिये भेजा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अला दीया ने यूकाडा अधिकारियों से निर्माण कार्य के लिए धनराशि भेजने का अनुरोध किया।

Check Also

देहरादून में हत्या कर शक्ति नहर में फेंक दिया था शव, एक माह बाद युवती के कंकाल की हुई शिनाख्त

विकासनगर। देहरादून के कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हत्या कर युवती के शव को शक्ति नहर में फेंक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *