Breaking News

देहरादून में हत्या कर शक्ति नहर में फेंक दिया था शव, एक माह बाद युवती के कंकाल की हुई शिनाख्त

विकासनगर। देहरादून के कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हत्या कर युवती के शव को शक्ति नहर में फेंक दिया गया था। बाद में उसका कंकाल बरामद हुआ था। पुलिस ने अब युवती के कंकाल की शिनाख्त करने का दावा किया है।

इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक विधि विवादित किशोर को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया था। कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार 12 मई 2026 को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की ओर से कंकाल का डीएनए मृतका के माता-पिता के डीएनए से मिलान होने संबंधी रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

जांच में पता चला है कि यह कंकाल उसी युवती का था, जिसकी आरोपितों ने हत्याकर उसके शव को शक्ति नहर में फेंक दिया था। इस आधार पर अब पुलिस आरोपितों को सख्त सजा दिलाने के लिए न्यायालय में पैरवी करेगी।

सात सितंबर 2025 को जीवनगढ़ निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई थी बेटी की गुमशुदगी

सात सितंबर 2025 को विकासनगर के जीवनगढ़ निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में अपनी 22 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मगर युवती का पता न चलने पर पिता ने 12 सितंबर 2025 को दोबारा शिकायत दी। बताया था कि उसकी पुत्री को शहबाज निवासी ग्राम ढकरानी काफी समय से परेशान कर रहा था।

उन्होंने शहबाज पर पुत्री को बहला फुसलाकर साथ ले जाने का शक जताया गया। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में शहबाज को आरोपित बनाया। 12 सितंबर को ही शहबाज निवासी ढकरानी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शहबाज ने बताया था कि वह अपहणकर्ता को जानता है। उसने जब युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

मना करने पर उसने ढकरानी निवासी अपने दोस्त फैजान व एक अन्य विधि विवादित किशोर के साथ मिलकर सात सितंबर 2025 को युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में कुल्हाल क्षेत्र में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही शव शक्ति नहर में फेंक दिया था। आरोपित की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से युवती की चुनरी बरामद की गई थी। पुलिस ने आरोपितों की बाइक भी बरामद की थी।

16 अक्टूबर 2025 को हथिनीकुंड बैराज से मिला था कंकाल

पुलिस को 16 अक्टूबर 2025 को थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से सूचना मिली कि हथिनीकुंड बैराज सहारनपुर में एक अज्ञात युवती का शव मिला है।

पुलिस ने युवती के स्वजन के साथ मौके पर जाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया। पर शव काफी पुराना व कंकाल के रूप में होने के कारण तब उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ऐसे में युवती के माता पिता का डीएनए सैंपल लेकर मिलान के लिए उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।

Check Also

उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन लेने वाले युवा ध्‍यान दें! देनी होगी ये ID वरना भूल जाओ कॉलेज

उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की अपार (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *